-
Advertisement
देखें … हिमाचल में कैसे दरका पहाड़, रेणुकाजी -हरिपुरधार मार्ग हुआ बंद
हिमाचल प्रदेश मानसून की बारिश के चलते पहाड़ दरकने का सिलसिला जारी है। जिला सिरमौर में आज सुबह भूस्खलन के चलते सारा मलबा सड़क पर आ गया। आज सुबह नाहन- श्रीरेणुकाजी-हरिपुरधार मार्ग पर ददाहू से एक किलोमीटर आगे भूस्खलन हुआ और यह मार्ग आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद हो गया। इस जगह पर सोमवार से ही यहां पर हल्का भूस्खलन हो रहा था और जेसीबी मलबा साफ करने में लगी थी। तभी अचानक से भूस्खलन से पूरा पहाड़ सड़क पर आ गया और श्रीरेणुकाजी -हरिपुरधार मार्ग बाधित हो गया। भूस्खलन से बिजली की लाइनें भी प्रभावित हुई है।
यह भी पढ़ें: ब्रेकिंगः परवाणू में होटल के शैड पर गिरा मलबाः एक कर्मी की गई जान, दो हुए घायल
लोक निर्माण विभाग संगडाह उपमंडल के अधिशासी अभियंता रतन शर्मा ने बताया कि सोमवार से ही स्थान पर हल्का भूस्खलन हो रहा था, जिसे देखते हुए वहां पर जेसीबी मशीन तैनात की गई थी। जो पहाड़ से पत्थर गिर रहे थे, उन्हें रोड से हटाया जा रहा था। मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे के आसपास भारी भूस्खलन से सड़क पूरी तरह बंद हो गई है। अभी भी हल्का भूस्खलन हो रहा है। भूस्खलन बंद होते ही सड़क को बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

