-
Advertisement
Himachal के दौलतपुर चौक सहित इन तीन रेलवे स्टेशनों पर आरक्षण सुविधा शुरू
ऊना। अंबाला मंडल द्वारा 74 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडल के तीन नए रेलवे स्टेशनों (Railway stations) पर टिकट आरक्षण प्रणाली (Ticket reservation system) की सुविधा शुरू की गई है। अब मंडल के तीन स्टेशनों जिला ऊना के दौलतपुर चौक, मोरिंडा और जगाधरी वर्कशॉप पर आरक्षण सुविधा के प्रारंभ के साथ ही अब मंडल के अंतर्गत कुल आरक्षण सुविधा प्रदान करने वाले स्टेशनों के संख्या 64 से बढ़कर 67 हो गई है। जैसा कि विदित है कि कोविड के प्रभाव के कारण अभी केवल कुछ विशेष यात्री सेवाएं ही परिचालन में हैं, जिनमे सिर्फ आरक्षित टिकट के साथ ही यात्रा (journey) का प्रावधान किया गया है, ऐसे परिस्थति को ध्यान में रखते हुए तथा विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली मांगों को देखते हुए मंडल ने मंडल रेल प्रबंधक गुरिंदर मोहन सिंह के दिशानिर्देश पर आरक्षण सुविधा के विस्तार हेतु एक आंतरिक सर्वेक्षण करवाया, जिसमें उपरोक्त तीन स्टेशनों को आरक्षण सुविधा को प्रदान करने के मानकों के उपयुक्त पाया गया।
यह भी पढ़ें: सच में डेढ़ साल में Himachal की सड़कों पर नहीं दिखेंगे पशु, सरकार का क्या प्लान- जानिए

रेलवे ने आगे सक्रिय तरीके से पहल करके मुख्यालय और सीआरआईएस से समन्वय कर दो सप्ताह से भी कम समय में तीनों स्टेशनों पर यह सुविधा प्रारंभ कर दी। यह सुविधा मौजूदा अनारक्षित टिकट काउंटर को अनारक्षित सह आरक्षित काउंटर में परिवर्तित कर के प्रदान की गई है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरिमोहन ने बताया कि दौलतपुर चौक हिमाचल का स्टेशन है जो पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों को ट्रेन की सुविधा उपलब्ध करता है, साथ ही यहाँ से सैनिकों की आवाजाही भी अधिक रहती है, इसके साथ ही इस क्षेत्र में चिंतपूर्णी सहित अनेक शक्तिपीठ और मंदिर स्थल हैं, जिससे यह श्रदालुओं का तीर्थ स्थानों पर आना जाना वर्ष भर रहता है। ये सभी लोग इस आरक्षण सुविधा से लाभान्वित होंगे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल High Court की बड़ी टिप्पणी- अनुशासन हर कर्मचारी के लिए अनिवार्य..

रेलवे ने प्रमुख मांग को किया पूरा : भनोट
रेलवे बोर्ड की पीएससी कमेटी के सदस्य हरिओम भनोट ने कहा कि रेलवे के एक प्रमुख मांग को पूरा किया है, जिसके चलते अब क्षेत्र के लोगों को आरक्षण की सुविधा टिकट के लिए स्टेशन पर उपलब्ध हो पाएगी, इसकी मांग काफी समय से उठ रही थी और रेलवे विभाग से इस मांग को उठाया गया था। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, सीएम जयराम ठाकुर, क्षेत्र के विधायक राजेश ठाकुर के प्रयासों से यह मांग पूरी हुई है और क्षेत्र के लोगों को इसके लिए बधाई।

लोगों को सुविधा मिले यही प्रयास: अनुराग ठाकुर
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन पर आरक्षण की सुविधा शुरू होने पर प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि रेलवे ने इस मांग को पूरा किया है, जिसके लिए रेलवे मंत्री व अधिकारियों का आभार है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से बड़ी संख्या में लोगों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमने लोगों से वादा किया था, जिसे पूरा किया है। उन्होंने कहा कि लोगों को सुविधा मिले यही हमारा प्रयास है और इसके लिए लगातार काम किया जा रहा है।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel

