-
Advertisement

शिमला में बारिश से मौसम सुहाना, मैदानों में उमस भरी गर्मी
शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला (Shimla) में गुरुवार सुबह झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। लोगों को पिछले कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग (Met) ने लगभग समूचे प्रदेश में 27 जून तक मौसम खराब (Yellow Alert) रहने की चेतावनी दी है।
राज्य में जोगिंद्रनगर में 67, कटौला 52, पंडोह 36, भराड़ी 22, बैजनाथ 18, भरवाईं 15, रामपुर 9, ऊना 7, काहू 6 और सुंदरनगर में पांच मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। कांगड़ा में भी सुबह बूंदाबांदी हुई, जिससे कुछ दिनों से तेज गर्मी और उमस का सामना कर रहे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ऊना में बुधवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
डलहौजी सबसे ठंडा
शिमला में न्यूनतम तापमान 18.9, सुंदरनगर 24.0, भुंतर 22.0, कल्पा 13.2, धर्मशाला 23.2, ऊना 25.0, नाहन 22.1, केलांग 11.0, पालमपुर 22.0, सोलन 20.8, मनाली 16.6, कांगड़ा 26.5, मंडी 23.3, बिलासपुर 22.0, चंबा 22.8, डलहौजी 10.6, जुब्बड़हट्टी 20.0, कुकुमसेरी 10.9, सेऊबाग 21.5, धौलाकुआं 27.9, बरठीं 25.8, मशोबरा 17.8, पांवटा साहिब 28.0, सराहन 19.5 और देहरागोपीपुर में 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़े: हिमाचल के 10 जिलों में बारिश, बर्फबारी का अलर्ट