- Advertisement -
हमारे देश में कई ऐसी जगह है तो खुद में काफी अविश्वसनीय हैं और हमारे देश का मान-सम्मान बढ़ाती हैं। क्या आप जानते हैं कि भारत (India) में एक जगह ऐसी भी है, जहां आपको धरती पर भारत का नक्शा बना हुआ दिखता है। इस जगह पर दो नदियों के संगम होता है। ये जगह बिल्कुल भारत के नक्शे (Indian Map) जैसे दिखती है।
ये जगह असम के बॉन्गाइगांव (Bongaigaon) शहर में है। इस जगह पर ब्रह्मपुत्र और चंपावती नदी का संगम होता है और दोनों नदियों का संगम भारत का नक्शा बनाता है। बता दें कि बॉन्गाइगांव शहर गुवाहाटी से 180 किलोमीटर दूर स्थित है। इस शहर में बागेश्वरी मंदिर, रॉक कट गुफा (Rock Cut Cave) जैसी कई मशहूर चीजें भी हैं।
कई बार सोशल मीडिया पर भारत के नक्शे वाले भूखंड की फोटो वायरल होती रहती है। वायरल फोटो में आप देख सकते हैं कि भूखंड का निचला हिस्सा भारतीय प्रायद्वीप जैसा लग रहा है और जमीन के ऊपर नजर आ रहा पहाड़ हिमालय पर्वत जैसा लग रहा है।
WOW!
In Bongaigaon, Assam, there is a place where river Champawati meets Brahmaputra.
It looks just like the map of India 🇮🇳.
Incredible India! pic.twitter.com/Ydr6IJ2Qp7— Erik Solheim (@ErikSolheim) November 27, 2021
ट्विटर पर पिछले साल इस जगह की फोटो ग्रीन बेल्ट और रोड इंस्टीट्यूट के प्रेजिडेंट एरिक सोलहेम @ErikSolheim ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। फोटो शेयर करते समय उन्होंने कैप्शन में लिखा बहुत खूब! असम के बॉन्गाइगांव में एक जगह है जहां चंपावती नदी ब्रह्मपुत्र से मिलती है। यह बिल्कुल भारत के नक्शे जैसा दिखता है। अतुल्य भारत! इस फोटो को देखकर दुनियाभर के लोग हैरान रह गए थे।
- Advertisement -