-
Advertisement
RoadSafety / IndianArmy / SoldiersLost /Mandi
मंडी जिले में एक सड़क हादसे में सेना के दो जवानों की मौत हो गई। यह दुर्घटना कटौला के पास हुई, जहां उनकी कार बेकाबू होकर600 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों जवान अपने दोस्त की शादी में शामिल होने जा रहे थे। नितेश और महेंद्र कुमार अपने दोस्त अमर की शादी में शामिल होने के लिए ब्रेगन गांव जा रहे थे। पुलिस ने दोनों शवों का जोनल अस्पताल मंडी में पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
Tags
