-
Advertisement
HP Cabinet: हिमाचल में एंट्री हुई आसान, अब आरटीपीसीआर रिपोर्ट नहीं जरूरी
शिमला। हिमाचल कैबिनेट की बैठक (Himachal Cabinet Meeting) में बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों और पर्यटकों (Tourists) को बड़ी राहत मिली है। हिमाचल कैबिनेट की बैठक में हिमाचल एंट्री के लिए आरटीपीसीआर की रिपोर्ट (RTPCR Report) की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है। पर कोरोना के चलते अभी कोविड ई-पास (Covid E Pass) की व्यवस्था पहले जैसे ही जारी रहेगी। यानी बाहर से आने वालों को कोविड पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी होगा। सरकार के इस फैसले से पर्यटन सेक्टर को बड़ी राहत मिलेगी। क्योंकि कोरोना आरटीपीसीआर की अनिवार्यता के चलते कम पर्यटक हिमाचल का रुख कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में बसें चलाने को लेकर कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5 बजे तक खुलेंगी दुकानें
कैबिनेट ने जल शक्ति विभाग (Jal Shakti Department) में 2,322 पद विभिन्न श्रेणियों के भरने को हरी झंडी दी है। यह पद जल शक्ति विभाग की पैरा वर्कर्स पॉलिसी के तहत भरने को स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा उद्योग विभाग (industry department) में चार पद सीधी भर्ती से माइनिंग गार्ड के भरने को भी मंजूरी मिली है। कैबिनेट ने हिमाचल इलेक्शन विभाग में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के सात पद भरने को स्वीकृति प्रदान की है। चतुर्थ श्रेणी कर्मी के दो पद राजस्व ट्रेनिंग संस्थान जोगिंद्रनगर मंडी में भरने को मंजूरी मिली है। यह पद दैनिक वेतन भोगी आधार पर भरे जाएंगे। डीसी ऑफिस चंबा में चालक के दो पद दैनिक वेतन के आधार पर भरने को भी मंजूरी मिली है।
यह भी पढ़ें: Big Breaking: हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती
खाद्य आपूर्ति विभाग में भी तीन पद भरने को हरी झंडी मिली है। हिमाचल में फार्मेसी व नर्सिंग कॉलेज/स्कूल 28 जून के बाद खोलने का निर्णय लिया है। स्नातक की पहले, दूसरे और तीसरे वर्ष की परीक्षाएं आयोजित करवाने के साथ ही शास्त्री की अंतिम वर्ष की परीक्षा भी लेने का निर्णय लिया है। वहीं, टैक्सी, मैक्सी, ऑटो रिक्शा ऑपरेटरों व विभिन्न संस्थानों की बसों के स्पेशल रोड टैक्स और टोकन टैक्स (Special Road Tax and Token Tax) में पचास फीसदी छूट दी है। यह छूट एक अगस्त 2020 से 31 मार्च 2021 और अगले तीन महीनों के लिए दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

