-
Advertisement

धोनी की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए सलमान, ‘कप्तान साहब’ को दी बधाई
MS Dhoni Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट (International Cricket) से संन्यास लेने के बाद भी धोनी का क्रेज कायम है। दोनी के फैंस उन्हें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं सलमान खान (Salman Khan) ने भी एमएस धोनी को एक खास पोस्ट के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। जन्मदिन के खास मौके पर धोनी और साक्षी का एक खास वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें साक्षी और धोनी एक दूसरे के केक खिला रहे है और सेलिब्रेशन (Celebration) के दौरान साक्षी अपने पति एमएस धोनी के पैर छूकर आशीर्वाद लेती दिखी।
And the party begins!
PS: Cakes and Thala make the best combo!
#Thala43 #SuperBirthday
: @SaakshiSRawat pic.twitter.com/GmaxM3Um9s
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) July 6, 2024
एमएस धोनी को जन्मदिन की बधाई देते हुए बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारतीय क्रिकेटर के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है जो एमएस धोनी की बर्थडे पार्टी (MS Dhoni’s birthday party)की है। तस्वीर में, ‘टाइगर 3’ के अभिनेता एमएस धोनी को प्रशंसा भरी निगाहों से देखते हुए देखे जा सकते हैं, जबकि क्रिकेटर केक काटते हुए और अपना जन्मदिन मनाते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान खान ने शुभकामनाएं देते हुए कैप्शन लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब! @mahi7781’
This clip is going to break internet!
Salman Khan × MS Dhoni
#HappyBirthdayMSDhoni
pic.twitter.com/HMeFiymdUo— ` (@WorshipDhoni) July 6, 2024
नेशनल डेस्क