-
Advertisement

भीड़ से घिरे सलमान, बॉडीगार्ड शेरा ने फैन को दिया धक्का,हो गए ट्रोल-Video
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान (Salman Khan) अपनी हालिया रिलीज फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) का प्रमोशन करने के लिए दुबई (Dubai) गए थे। एक्टर हाल ही में दुबई से वापस मुंबई (Mumbai) लौटे हैं। इस दौरान एयरपोर्ट पर सलमान कड़ी सुरक्षा के बीच नजर आए। इसी दौरान उन्हें फैंस की भीड़ ने घेर लिया। सोशल मीडिया पर उसी दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक फैन सलमान से हाथ मिलाने की कोशिश करता है। सलमान के बॉडीगार्ड शेरा उस फैन को धक्का देकर साइड (Bodyguard Shera Pushes the Fan) हटाते हैं। इस दौरान सलमान ने भले ही कोई रिएक्ट नहीं किया हो, लेकिन उनके चेहरे पर गुस्सा नजर आ रहा था।
इशारे से फैन को दूर रहने को कहा
वायरल हो रहे वीडियो में सलमान सिक्योरिटी के साथ चलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान गार्ड फैंस को सलमान से दूर करने की कोशिश करते हैं। इस बीच अचानक एक फैन सलमान से हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाता है। हालांकि, सलमान उससे हाथ नहीं मिलाते और इशारे से उसे दूर रहने को कहते हैं। जैसे ही सलमान आगे बढ़ते हैं, इतने में उनका बॉडीगार्ड शेरा उस फैन को पीछे धकेल देते हैं। सोशल मीडिया पर भाईजान (Bhaijaan) का यह वीडियो (Video) काफी सुर्खियों में चल रहा है।
View this post on Instagram
यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे
सलमान के इस वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा. लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) का डर है इसलिए भाई फैन से हाथ नहीं मिला रहे। दूसरे फैन ने लिखा. यह कितना बुरा बर्ताव है अपने फैन से। तीसरे फैन ने लिखा. यह सिर्फ इनकी समस्या नहीं है, सारे सेलिब्रिटीज की समस्या है। जिनकी वजह से इनका घर चलता है उनके साथ ही बुरा व्यवहार करते हैं।
यह भी पढ़े:शाहरुख को लेकर खुलासा -जब शाहरुख खान बस में नीचे ही सो जाते
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group