-
Advertisement
‘The Bull’ के लिए सलमान खान की तैयारी शुरू, वायरल हुआ स्टार का नया लुक
‘The Bull’: नेशनल डेस्क। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) आजकल अपनी अपकमिंग फिल्म (Upcoming Movie) को लेकर बिजी हैं। हाल ही में भाईजान को बिग बॉस सीजन 17 को होस्ट करते देखा गया था। 2024 में सलमान की कोई भी मूवी रिलीज नहीं हुई है जिसके चलते उनके फैंस उनको बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। आजकल सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द बुल’ (The Bull) को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच, सोशल मीडिया पर सलमान खान की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें वायरल (Viral) हो रही हैं, इनमें एक्टर फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन में नजर आए हैं।
सलमान खान की फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन
अभी हाल ही में सलमान खान के फैंस (Fans of Salman Khan) उनसे मिलने उनके घर गए थे। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस के साथ कुछ फोटोस क्लिक कराई। सलमान के साथ-साथ उनके पिता सलीम खान भी तस्वीरों में नजर आए। सलमान खान की ये फोटोज उनके बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट की है। सलमान खान का ये नया लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान सलमान की बॉडी ने खींचा है। सलमान खान की फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर फैंस अंदाजा लगा रहा रहे हैं कि एक्टर का ये लुक ‘द बुल’ के लिए होना वाला है। सलमान जल्द ही इस फिल्म पर काम करने वाले हैं।
https://twitter.com/SalmanzFighter_/status/1754126545927675970
सलमान खान का वर्क फ्रंट
सलमान खान के वर्क फ्रंट (Work front) की बात करें, तो ‘द बुल’ के अलावा एक्टर के खाते में कई और प्रोजेक्ट्स हैं। इनमें टाइगर वर्सेस पठान, किक 2 और दबंग 4 का नाम शामिल है। आखिरी बार एक्टर फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आए थे, जो एक मल्टीस्टारर फिल्म थी।
