-
Advertisement
अब तक लापता हैं पालमपुर के संजीव कुमार, पत्नी ने किया इनाम का ऐलान
रविंद्र चौधरी/पालमपुर। पालमपुर (Palampur) नगर निगम के वार्ड नंबर 6 खिलड़ू निवासी संजीव कुमार (Sanjiv Kumar) का अब तक कोई पता नहीं चला है। संजीव कुमार बीते 13 दिसंबर 2023 को अपने घर से लापता हो गए थे। संजीव कुमार की पत्नी साईस्ता ने पुलिस में अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट (Missing Complaint) दर्ज कराई है। लेकिन पालमपुर और आसपास के इलाकों में ड्रोन (Drone) की मदद से जंगलों को भी खंगाला गया, लेकिन संजीव का कोई पता नहीं चला। विधानसभा सत्र के दौरान साईस्ता तपोवन में कांगड़ा एसपी शालिनी अग्निहोत्री से भी गुहार लगा चुकी हैं।
बच्चों से कहकर निकले थे कि बंदला जा रहे हैं
संजीव अपने बच्चों से यही कहकर घर से निकले थे कि वे बंदला जा रहे हैं। जब संजीव की पत्नी साईस्ता ड्यूटी से घर लौटी तो बच्चों ने बताया कि पिता घर में नही है। उसके बाद से संजीव का फोन (Phone) भी नही मिला। संजीव कुमार मानसिक तौर पर बीमार हैं और उनका इलाज चल रहा है। अब पत्नी साईस्ता ने लोगों से अपील की है, कि उनके पति जहां कहीं भी मिलें तो फोन नंबर 8988144595 पर संपर्क करें। उन्होंने संजीव को ढूंढने वाले के लिए एक लाख रुपए के इनाम का ऐलान किया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

