-
Advertisement
76वें कांस फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करने निकली सारा, एयरपोर्ट पर भीड़ को यूं किया हैंडल
दुनिया के इस सबसे बड़े इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल कान्स फेस्टिवल (Cannes Festival) की आज से यानी 16 मई से शुरुआत हो चुकी है। हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां इस फेस्टिवल में शामिल होने जा रही हैं। हालांकि, इस बार 76वें कान्स फेस्टिवल में सारा अली खान, अनुष्का शर्मा और मानुषी छिल्लर का भी नाम शामिल है।
बता दें कि इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल 16 मई से 27 मई के बीच होगा। इस साल सारा अली खान अपना पहला डेब्यू करती नजर आएंगी। बीती रात सारा अली खान (Sara Ali Khan) को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां से वे फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा के लिए रवाना हो गई हैं।

फैंस को पसंद आई लुक
मुंबई एयरपोर्ट पर सारा अली खान डेनिम जीन्स, ब्लैक जैक्ट, हाई हील्स, ब्लैक बैग और ओपन हेयर्स के साथ दिखीं। फैंस को सारा की ये लुक काफी पसंद आ रही है। सारा अली खान की एयरपोर्ट की एक वीडियो भी काफी वायरल हो रही है।
https://twitter.com/viralbhayani77/status/1658383725573595136
फैंस से घिरी सारा
वीडियो में आप देख सकते हैं कि सारा फैंस से घिरी हुईं हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सारा जैसे ही अपनी कार से उतरकर एयरपोर्ट के अंदर जाने लगती हैं तो उनके फैंस उनकी तरफ सेल्फी लेने के लिए दौड़ते हुए आ रहे हैं।

रखा काफी धैर्य
हालांकि, सारा अली खान ने काफी धैर्य के साथ अपने फैंस के साथ सेल्फी ली और स्माइल करती हुई वहां से चली गईं।
यह भी पढ़े:बेटी को कंधे पर बिठाकर प्रियंका ने की ऐसी हरकत, खुश हुए निक जोनस
पैपराजी से कही ये बात
वीडियो में आप देख सकते हैं कि फैंस के साथ सेल्फी लेने के बाद सारा पैपराजी से बातें करती हुईं एयरपोर्ट के अंदर जा रही हैं। इसी दौरान सारा पैपराजी से कहती हैं केदारनाथ से कान्स तक।

इन फिल्मों में आएंगी नजर
अगर सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा ने अभिषेक कपूर की फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिलहाल, सारा फिल्म जरा हटके जरा बचके को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें विक्की कौशल उनके साथ लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा सारा मेट्रो इन दिनों, मर्डर मुबारक, जगन शक्ति और ऐ वतन मेरे वतन में नजर आएंगी।
