लड़की ने हाई हील्स में किया ऐसा कारनामा, वीडियो हुई वायरल

लोगों को खूब पसंद आ रही लड़की की ये वीडियो

लड़की ने हाई हील्स में किया ऐसा कारनामा, वीडियो हुई वायरल

- Advertisement -

दुनियाभर में कई ऐसे लोग हैं जो फुटबॉल (Football) के दीवाने हैं। सोशल मीडिया पर फुटबॉल से जुड़ी वीडियो को काफी पसंद किया जाता है। हाल ही में एक लड़की की वीडियो वायरल हुई है, जिसमें लड़की हाई हील्स पहनकर फुटबॉल खेलती हुई नजर आ रही है। लड़की ने हील्स पहन कर इतने शानदार ट्रिक्स किए हैं कि वीडियो देखकर आप दंग रह जाएंगे।


यह भी पढ़ें:सड़क पर दौड़ते वक्त लड़की ने अचानक किया कुछ ऐसा, देखते रह गए लोग

बता दें कि वीडियो में नजर आ रही लड़की का नाम अगुस्का मनिच (Aguska Mnich) है। अगुस्का मनिच एक फ्रीस्टाइल फुटबॉल चैंपियन हैं। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि अगुस्का नीले रंग की शॉर्ट ड्रेस और हील्स पहनकर फुटबॉल खेल रही हैं। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि अगुस्का फुटबॉल खेलते-खेलते शानदार ट्रिक्स भी दिखाने लग जाती हैं। अगुस्का हल्की सी शॉट लेकर फुटबॉल को कंधे और पीठ के बीच में रख लेती है। इसके बाद वे अपने कंधे से फुटबॉल पहले तो वो पैरों से फुटबॉल के साथ ट्रिक्स दिखाती है और फिर उसके बाद बड़े आराम से फुटबॉल को हाथ में पकड़ लेती है और खड़ी हो जाती है। अगुस्का की ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रही है।

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @aguskafree नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो की कैप्शन में यूजर ने लिखा हाई हील्स सॉकर ट्रिक्स। वीडियो को अब तक 109 हजार व्यूज और करीब दस हजार लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर बहुत सारे लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group… 

- Advertisement -

Tags: | trending news | Football In High Heels | Football Tricks | Soccer Tricks | Girl Play Football | viral video
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है