-
Advertisement
#HPPSC: इन पदों के Personality Test का शेड्यूल जारी- जानिए
शिमला। हिमाचल लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने सिविल जज (Civil Judge) के पदों को भरने के लिए आयोजित हिमाचल हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा प्रतियोगी परीक्षा-2019-2 (Himachal Pradesh Judicial Service Competitive Examination-2019-II) के पर्सनालिटी टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह पर्सनालिटी टेस्ट 27 अप्रैल से 29 अप्रैल तक आयोजित होगा।
यह भी पढ़ें: HAS Prlm Exam– 2020 सहित इन परीक्षाओं का शेड्यूल जारी- जानिए कब होंगी

हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने रोल नंबर वाइज शेड्यूल (Roll Number Wise Schedule) जारी किया है। 27 और 28 अप्रैल को 10-10 व 29 अप्रैल को 11 अभ्यर्थियों को पर्सनालिटी टेस्ट के लिए बुलाया गया है। दिशा-निर्देशों सहित कॉल लेटर जल्द ही आयोग की वेबसाइट (Website) पर अपलोड कर दिए जाएंगे। यह जानकारी हिमाचल लोक सेवा आयोग के सचिव आशुतोष गर्ग ने दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

