-
Advertisement
HAS Prlm Exam– 2020 सहित इन परीक्षाओं का शेड्यूल जारी- जानिए कब होंगी
शिमला। हिमाचल लोक सेवा आयोग ने विभिन्न पदों की परीक्षाओं/स्क्रीनिंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के अनुसार एचपीएफएस (एसीएफ) (HPFS ACF) मुख्य परीक्षा 3 मई से 7 मई, लेक्चरर (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) (Lecturer Mechanical Engineering) का कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट 20 मई और लेक्चरर (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) का 21 मई को होगा। इसके अलावा लेक्चरर (सिविल इंजीनियरिंग) का 22 मई, वर्कशॉप सुपरिटेंडेंट (Workshop Superintendent) का 23 मई, लेक्चरर (ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग) का 24 मई को होगा। रेंज फॉरेंस्ट ऑफिसर-2021 (Range Forest Officer – 2021) का स्क्रीनिंग टेस्ट (Screening Test) 30 मई और एचपीएएस प्रारंभिक परीक्षा-2020 (HPAS Prlm Exam – 2020) 25 जुलाई को होना प्रस्तावित है।
यह भी पढ़ें: शास्त्री व भाषा अध्यापकों को TGT पदनाम देने को लेकर क्या बोले शिक्षा मंत्री- जानिए

एडमिड कार्ड व दिशा निर्देश जल्द ही वेबसाइट (Website) पर अपलोड कर दिए जाएंगे। इसके अलावा अभ्यर्थियों को एसएमएस (SMS), ईमेल आदि के माध्यम से भी सूचित किया जाएगा। किसी प्रकार की जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक आयोग के फोन नंबर 0177-2624313, 2629739 और टोल फ्री नंबर 1800-180-8004 पर संपर्क किया जा सकता है। यह जानकारी आयोग के सचिव आशुतोष गर्ग ने दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

