-
Advertisement
बिलासपुर: अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के चुनाव में बवाल, धर्म सिंह ठाकुर जीते
बिलासपुर। बिलासपुर जिला परिषद हॉल में मंगलवार को अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (Non Gazetted Employees Association) की जिला कार्यकारिणी (District Executive) के चुनाव में दो गुटों के बीच विवाद में नौबत हाथापाई तक आ पहुंची। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप में बाद किसी तरह शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव करवाया जा सका। चुनाव में धर्म सिंह ठाकुर 2 मतों से जीते हैं।
जानकारी के अनुसार जिला परिषद हॉल में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की जिला कार्यकारिणी के चुनाव हुए। प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर की मौजूदगी में शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया में 2 उम्मीदवार धर्म सिंह ठाकुर और हंसराज प्रधान पद के लिए खड़े हुए। बताया जाता है कि जैसे ही चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई तो कुछ सदस्यों ने इस बात पर गहरी नाराजगी जताई कि उन्हें डेलीगेट (Deligate) नहीं बनाया गया है। इस पर कुछ समय तक माहौल गहमा-गहमी भरा रहा। बाद में वरिष्ठ पदाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। चुनावी प्रक्रिया के तहत कुल 32 वोट डाले गए, जिसमें 17 वोट हासिल कर धर्म सिंह ठाकुर विजयी रहे। दूसरे उम्मीदवार हंसराज को 15 वोट पड़े। अब जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ बिलासपुर की कमान धर्म सिंह ठाकुर संभालेंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


