-
Advertisement
Una सेना भर्ती: Re-medical ना करवाने वाले चयनित उम्मीदवार होंगे अनफिट घोषित
ऊना/सिरमौर। हिमाचल के ऊना जिला में हुई सेना भर्ती ( Army Recruitment) में चयनित उम्मीदवारों का रि-मेडिकल( Re-medical) पहली मई तक किया जाएगा। इसके बाद रि-मेडिकल नहीं करवाने वाले अभ्यर्थियों को अनुपस्थित कर अनफिट ( unfit )घोषित कर दिया जाएगा। यह जानकारी सेना भर्ती कार्यालय शिमला ( Army Recruiting Office, Shimla) के निदेशक भर्ती कर्नल शाल्व सनवाल दे दी। उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी खेल मैदान में 28 मार्च, 2021 से 03 अप्रैल, 2021 तक भारतीय सेना की सैनिक जनरल ड्युटी और सैनिक लिपिक स्टोर किपर तकनीकी भर्ती के दौरान जिन उम्मीदवारों के मेडिकल परीक्षण में कुछ कमियों पाई गई थी, उन कमियों की जांच के लिये 498 उम्मीदवारों को कमांड हॉस्पिटल चंडीमंदिर में भेजा गया था।
यह भी पढ़ें: पालमपुर सेना भर्तीः चंडीमंदिर में 27 तक करवाएं मेडिकल जांच, नहीं तो होंगे Unfit
निदेशक भर्ती ने कहा कि इन 498 उम्मीदवारों में से 60 उम्मीदवारों ने अभी तक कमांड अस्पताल चंडी मंदिर जाकर अपनी पूरी जांच नहीं करवाई है। उन्होंने कहा कि कमांड अस्पताल चंडी मंदिर में चिकित्सा परीक्षण (मेडिकल टेस्ट) की आखिरी तिथि प्रथम मई, 2021 निर्धारित की गई है तथा कोविड.19 लॉकडाऊन के कारण 01 मई, 2021 के उपरान्त री.मेडीकल नहीं किया जाएगा। कर्नल सनवाल ने कहा कि 60 चयनित उम्मीदवारों द्वारा प्रथम मई, 2021 तक कमांड अस्पताल चंडी मंदिर में रिपोर्ट ना करने पर इन्हें अनुपस्थित कर अनफिट घोषित कर दिया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

