-
Advertisement
हिमाचल में सनसनी-मकान जलकर राख,कार भी जली,लाखों का नुकसान
Fire In Chamba : चंबा। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में एक मकान जलकर राख हो गया है,जबकि आग में एक कार भी जल गई है। इस आगजनी की घटना में पडोस के दो घरों को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है। इससे लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। आगजनी की घटना से आसपास सनसनी फैल गई। घटना जिला चंबा में हुई है।
राजस्व विभाग की टीम मौके पर
शनिवार सुबह चंबा जिला (Chamba District) के एक मकान में आग (Fire Incident) लग गई है। होली के मछेतर में सुबह करीब छह बजे लगी आग से एक मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। आसपास के दो अन्य मकानों को भी आंशिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद इसकी सूचना पंचायत को दी गई है। राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर रही है।
-सुभाष महाजन