-
Advertisement
सोलन के ममलीग में बादल फटाः एक परिवार के सात लोगों की मौत
सोलन जिला के कंडाघाट उपमंडल की ममलीग उप-तहसील के ज़डौण गांव में देर रात डेढ़ बजे बादल फटने से एक परिवार के सात लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोगों को मलबे से सुरक्षित निकाला गया है। मृतकों में चार बच्चे भी शामिल है। बीते दिन से हो रही भारी बारिश के कारण पंचायत सायरी के ज़डौण गांव में रति राम व उनके बेटे हरनाम के दो मकान भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गए। हरनाम का मकान में 4 व्यक्ति थे तथा रति राम के मकान में 9 व्यक्ति थे। रात को बादल फटने की घटना के बाद गांव वालों व पुलिस चौकी सायरी के कर्मियों की मदद से लोगों को सुरक्षित निकाला।

मृतको में हरनाम , कमल किशोर , हेमलता 3, राहुल( 14) नेहा (12) ,गोलू (8) व रक्षा (12) शामिल है। इसके अतिरिक्त एक महिला कान्ता देवी की टांग टूट गई है, जिसे उपचार के लिए असप्ताल में दाखिल करवाया गया है। पांच लोग बिल्कुल ठीक है।
मौका तक पहुंचने के लिए चारों तरफ से सड़क बंद है। लोक निर्माण विभाग मार्ग बहाल करने में जुटा है। इधर बारिश के चलतेग्राम पंचायत जधाणा में ईश्वर सिंह का मकान भी क्षति ग्रस्त हो गया है। गनीमत यह रही कि इस परिवार के सदस्य सुरक्षित घर से बाहर निकल गए।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
