-
Advertisement
नई शिक्षा नीति के विरोध में SFI का प्रदर्शन, पीएम का फूंका पुतला
शिमला। केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति (New Education Policy) के विरोध में SFI ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन (Agitation) किया। SFI का आरोप है कि ये नीति निजी शिक्षा (Privatization Of Education) को बढ़ावा देने वाली है। प्रदर्शनकारियों ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) का पुतला भी फूंका।
SFI के जिला सचिव कमल शर्मा ने कहा कि 2020 में कोविड के दौरान बिना किसी चर्चा के नई शिक्षा नीति को लागू किया गया था। यह नीति शिक्षा के निजीकरण को बढ़ावा देने वाली है। हिमाचल प्रदेश सरकार (Himachal Pradesh Govt) ने भी 10 से 15 किलोमीटर के दायरे में स्थित स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है, जिसका सीधा सा मतलब है कि वहां पर निजी स्कूल खोलकर लूट की छूट दी जाएगी। इस नीति को शिक्षा का व्यापारीकरण कर कुछ लोगों को लाभ देने के लिए लाया गया है। ये शिक्षा नीति सरकारी शिक्षा को खत्म करने की साजिश है। SFI इसे वापस लेने की मांग कर रही है।
