-
Advertisement

ब्रेन ट्यूमर से जंग हार गया शाहपुर निवासी फुटबॉल का राष्ट्रीय खिलाड़ी सागर समयाल
National football player Sagar death: कांगड़ा जिला के तहत शाहपुर के रहने वाले फुटबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी की मौत हो गई है। शाहपुर के झुलाड़ निवासी 20 वर्षीय सागर समयाल पुत्र जरम सिंह ( महलू) को ब्रेन ट्यूमर था और उसका पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा था। वहीं से उसे डॉक्टरों द्वारा टांडा के लिए रेफर कर दिया गया था। गत रात उनका निधन हो गया।आज झुलाड़ स्थित शमशान घाट में सागर का अंतिम संस्कार किया गया।
पिता का चार साल पहले ही निधन हो गया था
सागर फुटबॉल अकैडमी शाहपुर का सदस्य था और पूरे जिला कांगड़ा में फुटबॉल क्षेत्र में गब्बर के नाम से जाता था। वह स्टेट और नेशनल लेवल का खिलाड़ी था। साथ ही शाहपुर फुटबॉल अकादमी में स्टार खिलाड़ियों मे एक था। उनके निधन पर उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, जिला कांगड़ा फुटबॉल अकादमी के अध्यक्ष राकेश चौहान ने शोक व्यक्त किया है। बता दें कि सागर अति निर्धन परिवार से संबध रखता था। उसके पिता का चार साल पहले ही निधन हो गया था। सागर की एक बहन भी है। माता सीमा देवी मेहनत मजदूरी कर अपने दोनों बच्चों का पालन पोषण कर पढ़ा रही थी। उसे उम्मीद थी कि सागर बड़ा होकर उनके सपनों को पूरा करेगा, लेकिन खेल के मैदान में अपना लोहा मनवाने वाला सागर बीमारी से जंग हार गया।
रविंद्र चौधरी