- Advertisement -
अभिनेत्री और सोशल मीडिया सनसनी शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने आखिरकार अपना रैंप डेब्यू कर लिया है। शहनाज गिल को गुजरात में एक फैशन शो में शो स्टॉपर के रूप में दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के गाने और एक अन्य पंजाबी गाने पर डांस करते देखा गया।
वीडियो में शहनाज एक दुल्हन के रूप में नजर आ रही थीं। उन्होंने लाल रंग का लहंगे पहना हुआ है और रैंप पर चलते हुए अपने दुपट्टे को पकड़ कर रखा है। वीडियो की अत में वे डांस करते हुए भी नजर आ रही हैं। शहनाज के फैंस को उनकी ये वीडियो बहुत पसंद आ रही है।
वीडियो को शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा डेब्यू वॉक सही तरीके से किया! सुपर टैलेंटेड डिजाइनर सामंत चौहान के लिए वॉक की। आपका आतिथ्य और प्यार अतुलनीय है। वीडियो को अब तक 1.9 मिलियन व्यूज और 628 लाइक्स मिल चुके हैं। बहुत से लोग वीडियो पर भी कॉमेंट्स भी कर रहे हैं।
- Advertisement -