-
Advertisement

क्रिसमस पर पहली बार शिमला के क्राइस्ट चर्च में लगेगी हिमाचली नाटी
लेखराज धरटा/शिमला। शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान (Historical Ridge Ground) पर बने क्राइस्ट चर्च में पहली बार क्रिसमस (Christmas) के मौके पर कैरल्स गायन के साथ हिमाचली नाटी (Himachali Nati) भी होगी। हिमाचली संस्कृति (Himachali Culture) को देश-विदेश तक पहुंचाने के लिए क्रिसमस पर परंपरागत कार्यक्रमों के साथ नाटी भी आयोजित की जाएगी।
क्रिसमस की तैयारियां शुरू
चर्च की पादरी इंचार्ज विनीता रॉय ने बताया कि क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। चर्च को रंगीन लाइटों से सजाया जा रहा है। क्रिसमस की सुबह 11 बजे से विशेष प्रार्थना सभा (Special Prayer) आयोजित की जाएगी। 1 जनवरी 2024 को नए साल की सुबह भी चर्च में विशेष प्रार्थना सभा होगी।
चर्च में डाली जाएगी नाटी
विनीता रॉय ने बताया कि हर साल क्रिसमस पर देश-विदेश के पर्यटक शिमला (Shimla) का रुख करते हैं। इस बार पर्यटकों को हिमाचल प्रदेश की पहाड़ी संस्कृति से भी रूबरू किया जाएगा। इसके लिए स्कूली बच्चे और महिलाएं चर्च के अंदर पहाड़ी नाटी डालेंगे।