-
Advertisement

इस बार क्रिसमस और न्यू ईयर शिमला में मनाएं, गाना गाने पर मिलेगा इनाम
शिमला (संजू)। अगर आप क्रिसमस पर वीकेंड प्लान (Weekend Plan During Christmas) कर रहे हैं तो शिमला जरूर आएं। इस साल पहली बार शिमला (Shimla) में दो प्रमुख आकर्षण हैं। एक तो शहर में विंटर कार्निवाल (Winter Carnival) होने जा रहा है। वहीं, नगर निगम शिमला सैलानियों को अपने मंच से गाना गाने की सुविधा दे रहा है। सबसे बड़ी बात यह कि गाना गाने वाले को ईनाम भी मिलेगा।
विंटर कार्निवाल का आयोजन 25 से 31 दिसंबर तक किया जा रहा है। विंटर कार्निवाल के लिए नगर निगम (Shimla MC) ने 3 स्थान चिन्हित किए हैं। यहां सैलानियों को गाना गाने की सुविधा होगी। जो सैलानी निगम के मंच से गाएंगे, उनसे निगम कोई पैसा नहीं लेगा, बल्कि उन्हें ईनाम दिया जाएगा।
हर गाने वाले को न्योता है: मेयर
नगर निगम शिमला के महापौर (Mayor) सुरेंद्र चौहान ने बताया कि झांसी पार्क, गेयटी ओपन थिएटर और एसपी ऑफिस के पास स्थान चिन्हित किए गए हैं। इनमे से एक जगह विंटर कार्निवाल आयोजित होगा। जो कोई भी गाता है, या गाने की इच्छा रखता है, वह स्टेज (Stage) से अपनी प्रस्तुति दे सकेगा। इसके माध्यम से पर्यटन नगरी शिमला में घूमने का आनंद ले सकेंगे, साथ ही बेहतर तरीके से नए साल का स्वागत भी कर सकेंगे। इसके लिए नगर निगम ने यह प्लान तैयार किया है। अधिकारियों को इसका एक विस्तृत प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं।