- Advertisement -
मनाली। विश्व प्रसिद्द पर्यटन नगरी मनाली में मनाए जा रहे राष्ट्रीय स्तरीय विंटर कार्निवाल (National Level Winter Carnival) लोगों के साथ साथ पर्यटकों का भी ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। विंटर कार्निवाल में विंटर क्वीन प्रतियोगिताएं मुख्य आकर्षण का केंरद बन रही हैं। यही नहीं स्थानीय महिलाओं ने भी स्थानीय पारंपरिक वेशभूषा में मंच पर कैटवॉक करके पारंपरिक परिधानों (Traditional Costumes) के साथ यह के पुरातन संस्कृति सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ी हुई वस्तुओं का प्रदर्शन किया। इसके माध्यम से उन्होंने लुप्त हो चुकी कई पारंपरिक सांस्कृतिक धरोहरों की तरफ ध्यान आकर्षित किया। जिनमें की पुराने समय में पानी लाने के लिए बकरे की खाल का प्रयोग, ओखली, ऊन की कताई, ऊनी वस्त्र बनाने की प्रक्रिया आदि का भी प्रदर्शन किया। जिसकी सभी लोगों ने बहुत सराहना की।
वहीं विंटर कार्निवाल में 20 सुंदरियां मनु रंग शाला में अपनी प्रतिभा के जौहर दिखा रही हैं। विंटर क्वीन का ताज पहनने के लिए यह शरद सुंदरियां भारी ठंड में भी मंच पर अपने जलबे दिखाती दिखीं। इन शरद सुंदरियों ने मनु रंगशाला में कैटवॉक (catwalk) किया। कड़ाके की ठंड में भी विंटर क्वीन प्रतियोगिता (Winter Queen Pageant) देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ी। कैटवॉक करने उतरी सुंदरियों का दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। सबसे पहले सुंदरियों ने अपना परिचय दिया और उसके बाद कैटवॉक शुरू की।
winter-carnival-in-manali
बता दंे कि सीएम सुखविंदर सिंह (CM Sukhwinder Singh) सुक्खू 2 जनवरी 2023 को पर्यटन नगरी मनाली में विंटर कार्निवाल 2023 का शानदार आगाज किया था। माता हिडिंबा की पूजा के बाद सीएम सुखविंदर सुक्खू ने झांकियों को हरी झंडी दिखाई थी। मनाली में मनाए जाने वाले विंटर कार्निवाल ने पिछले कुछ वर्षों में देश भर में अलग पहचान बनाई है। आज इस कार्यक्रम का लुत्फ़ उठाने के लिए ना केवल देश भर के बल्कि विदेशों से भी भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। शुरुआत में इस उत्सव को मनाने का उद्देश्य शरदकालीन खेलों को बढ़ावा देने के साथ साथ प्रदेश कीए विशेषकर कुल्लू जिला की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरए यहां के पारंपरिक लोक नृत्यए पहरावाए व खान पान से यहां आने वाले पर्यटकों को रूबरू करवाना है। समय के साथ साथ विंटर कार्निवाल में आयोजित होने वाली गतिविधियों में भी बदलाव आता रहा।
winter-carnival-in-manali
वर्तमान में विंटर कार्निवाल के दौरान जहां स्थानीय पारम्परिक जीवन से सम्बंधित झांकियां, लोकनृत्य, एवं महानाटी का आयोजन किया जा रहा है, वहीं शरद सुंदरी एवं वॉइस ऑफ कार्निवाल जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं। इसके अलावा स्थानीय लोगों व पर्यटकों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक संध्याओं का भी आयोजन किया जा रहा है। उत्सव ज़िले में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ साथ यहां के लोगों की आर्थिकी सुदृढ़ करने में भी अहम भूमिका निभा रहा है। वहीं पर्यटकों को इन के माध्यम से स्थानीय व्यंजनों के बारे में जानकारी मिल रही है और स्थानीय व्यंजनों का स्वाद चखने का भी अवसर मिल रहा है।
winter-carnival-in-manali
- Advertisement -