-
Advertisement
Dr Rajesh Sharma ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं
कांगड़ा। स्वतंत्रता दिवस की 77 वीं वर्षगांठ पर श्री बालाजी अस्पताल एंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग के सीएमडी (Shree Balaji Hospital and College of Nursing CMD) डॉ राजेश शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं (Greeted people on Independence Day) दी है। डॉ राजेश ने कहा है कि कांग्रेस ने देश की आजादी के लिए एक बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी गई, स्वतंत्रता संग्राम में हमारे देश प्रेमियों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर अंग्रेजी हुकूमत की गोलियां खाई, हंस्ते-हंस्ते फांसी के फंदे तक को गले लगा लिया।
ये भी पढे़ं – Dr Rajesh ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उम्मीद जाहिर की है कि देश की आजादी पर कोई आंच नही आएगी और देश पूर्व की भांति ऐसे ही प्रगति के पथ पर निरंतर बगैर किसी बाधा के आगे बढ़ता रहेगा। डॉ राजेश (Dr. Rajesh Sharma) ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम देश की एकता और अखंडता पर किसी भी प्रकार से कोई आंच ना आने दें। उन्होंने प्रदेश वासियों विशेषकर युवाओं का आह्वान किया है कि उन्हें देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए प्रदेश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए आगे आना चाहिए।
