-
Advertisement
पांवटा में बीजेपी नेताओं की टिप्पणी पर भड़के सिख-नारेबाजी पर जताई आपत्ति
Himachal BJP: पांवटा साहिब में बीजेपी ने प्रदर्शन के दौरान हुई नारेबाजी को लेकर सिख समुदाय ने भड़क गया है। बीते कल बीजेपी ने पांवटा साहिब में प्रदर्शन के दौरान चीमा -कीमा नहीं चलेंगे नारे लगाए थे। इसके बाद सिख समुदाय के प्रतिनिधियों ने पांवटा साहिब गुरुद्वारा परिसर में एकत्र होकर तीखी प्रतिक्रिया दी। साथ ही चेतावनी दी कि यदि दो दिनों के भीतर जयराम ठाकुर और बीजेपी कार्यकर्ता, सिख समुदाय की एक बहुत बड़ी कौम का अपमान करने पर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तो सिख समुदाय चुप नहीं बैठेगा। सिख समुदाय के लोगों ने बीजेपी पर दंगे भड़काने के आरोप लगाए।
सोशल मीडिया अकाउंट पर सफाई दी
सिख समुदाय की तीखी प्रतिक्रिया आने के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और राजीव बिंदल ने अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आकर सफाई दी। राजीव बिंदल ने लिखा, ‘मेरे व्यवहार से किसी सिख बंधु को ठेस पहुंची हो तो मैं खेद प्रकट करता हूं।’

जयराम ठाकुर ने लिखा, मैंने पांवटा साहिब में आयोजित जनसभा में किसी भी समुदाय विशेष के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की। मेरी गुरु गोविंद सिंह जी के प्रति अगाध श्रद्धा है और सिख धर्म के प्रति बहुत सम्मान है। किसी की भावना को आहत करने की मेरी कोई भी मंशा नहीं थी। मेरी बात को गलत न लिया जाए।

पांवटा में हिंदू नाबालिग लड़की को तलाश करने की मांग को लेकर विधायक सुखराम चौधरी और राजीव बिंदल की मौजूदगी में लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पांवटा साहिब के एसडीएम गुंजित सिंह चीमा और राजीव बिंदल में बहस हो गई थी। पुलिस ने राजीव बिंदल और पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी समेत कई लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकद्दमा दर्ज किया, क्योंकि पथराव की घटना में कई लोग घायल हो गए थे।
एचके पंडित
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
