-
Advertisement
कोरोना मुक्त हुआ हिमाचल का ये पहला जिला, नहीं कोई एक्टिव केस; 19 माह बाद मिली सफलता
नाहन। हिमाचल में फैली कोरोना (Corona) महामारी से अब राहत भरी खबरें सामने आने लगी हैं। प्रदेश का सिरमौर जिला वैश्विक महामारी कोरोना से मुक्त (Corona Free) होने वाला हिमाचल में पहला जिला बन गया है। यानी वर्तमान में जिला में अब एक भी कोरोना का मामला नहीं है। करीब 19 महीने के लंबे समय के बाद यह पहला मौका है, जब जिला में कोरोना पॉजिटिव का एक भी मामला नहीं है।
यह भी पढ़ें:Corona Update: हिमाचल में भयानक हुआ कोरोना, आज पांच की मौत, 169 लोग पॉजिटिव
बता दें कि सिरमौर जिला में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 9 अप्रैल, 2020 में उस समय सामने आया था, जब पांवटा साहिब (Paonta Sahib) के लौहगढ़ में तब्लीगी जमात से लौटे व्यक्ति कोविड पॉजिटिव (Covid Positive) पाया गया था। इसके बाद लगातार मामलों का सिलसिला जारी रहा। बीती रात सोमवार को दो मरीजों के रिकवर होने के बाद अब जिला में सक्रिय मामलों की संख्या शून्य हो गई। दूसरी तरफ जिला में संक्रमण से बचाव के मद्देनजर कोविड-19 का कार्य भी जोरों पर चल रहा है। सीएमओ (CMO) डॉ संजीव सहगल ने बताया कि दो संक्रमित मरीज बीती रात रिकवर हो चुके हैं, जिसके बाद अब जिला में एक्टिव मामलों की संख्या शून्य हो गई है। उन्होंने इसके लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के कार्य की भी सराहना की। सीएमओ ने बताया कि जिला में वैक्सीनेशन की पहली डोज का कार्य शत-प्रतिशत पहले ही पूरा किया जा चुका है। जबकि दूसरी डोज के तहत भी 45% वैक्सीनेशन की जा चुकी है और नवंबर माह तक दूसरी डोज के शत-प्रतिशत कार्य को भी पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने लोगों से कोविड-19 प्रोटोकॉल की भी सख्ती से पालना का आग्रह किया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

