-
Advertisement
हिमाचल पुलिस ने किया सम्मान, युवती ने अपनों से दूर रहकर की थी खाकी की मदद
Last Updated on November 17, 2021 by admin
नाहन। हिमाचल प्रदेश के जिला नाहन की सिरमौर पुलिस द्वारा एक गौरवमयी समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में पुलिस के साथ जुड़कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो लोगों को सम्मानित किया गया। दोनों ने खाकी की मदद कर प्रशंसनीय उदाहरण पेश किए हैं। पुलिस द्वारा सम्मानित किए गए दोनों लोगों ने भविष्य में भी पुलिस विभाग का सहयोग देने की बात कही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: डीजीपी डिस्क अवार्ड, पुलिस के 98 अधिकारी और कर्मचारी होंगे सम्मानित
बता दें कि सम्मानित किए गए लोगों में नाहन निवासी युवती तनवी नरूला शामिल हैं। तनवी नरूला ने लंबे समय से अपनों से दूर रह कर झारखंड की महिला को पुलिस मदद से उसके परिजनों तक पहुंचाने में बड़ा योगदान दिया। वहीं, एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी प्रदीप सेवानिवृत्त के बाद भी खाकी का कदम-कदम पर सहयोग कर रहे हैं। दोनों नागरिकों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए एसपी सिरमौर ओमपति जमवाल ने सम्मानित किया और उनकी सेवाओं की जमकर सराहना की।
नाहन निवासी युवती तनवी नरूला ने बताया कि एक प्रवासी महिला अपनी इच्छा के विरुद्ध कहीं काम कर रही थी, जिसको लेकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी और उसके परिजनों का पता लगाने का आग्रह किया। लंबे समय से महिला अपने परिजनों से दूर थी उसे भी मालूम नहीं था कि वह कहां की रहने वाली है। इसके बाद नाहन पुलिस ने इस मामले में सहयोग करते हुए महिला का पता लगाया, जोकि झारखंड से ताल्लुक रखती थी। युवती ने बताया कि झारखंड पुलिस की मदद से महिला के परिजनों का पता लगाया गया और फिर उसे सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। तनवी नरूला ने सम्मान के लिए पुलिस विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी वह महिलाओं की मदद के लिए प्रयासरत रहेगी। वहीं, पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी प्रदीप ने बताया कि वह पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो गए हैं फिर भी पुलिस की छवि हमेशा स्वच्छ बनाए रखने के लिए वह हमेशा काम करते रहेंगे।
एसपी सिरमौर ओमपति जमवाल ने बताया कि पुलिस की मदद करने के लिए आज स्थानीय निवासी तनवी नरूला व प्रदीप को सम्मानित किया गया है। दोनों नागरिकों की सेवाओं की सराहना करते हुए एसपी ओमपति जमवाल ने कहा कि आम जनता के बीच आपसी तालमेल बना रहना चाहिए। उन्होंने अन्य लोगों से भी पुलिस विभाग का सहयोग करने की अपील की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group