-
Advertisement
सदर हमीरपुर सीट पर छह ब्राह्मण नेता चाहवान, कोई आजाद चला, तो किसी को दिग्गजों पर मान
हमीरपुर। सब जानते हैं कि हमीरपुर बीजेपी (BJP) का गढ़ है। मगर जिला की सदर सीट पर इस मर्तबा छह ब्राह्मणों की भी तीखी नजर है। इस विधानसभा क्षेत्र में 30 फीसदी ब्राह्मण समुदाय है। तो वहीं इस क्षेत्र में तीन दावेदार बीजेपी से हैं। इसी प्रकार दो दावेदार कांग्रेस (Congress) से हैं और एक आजाद ही चला हुआ है। पहली मर्तबा ब्राह्मण समुदाय से संबंध रखने वाले छह नेताओं ने सदर सीट से चुनाव लड़ने का मन बनाया है।
यह भी पढ़ें: जेपी नड्डा का हिमाचल दौरा मतलब फिर कांग्रेस में तोड़फोड़ के आसार
अब ब्राह्मण समुदाय (Brahmin Community) में छह नेता इस तरह से लालायित हैं तो हो ना हो कोई तो खास वजह तो होगी ही। सबसे पहली वजह जो छनकर सामने आ रही है वह यह है कि प्रेम कुमार धूमल (Prem Kumar Dhumal) इस बार चुनाव लड़ेंगे या नहीं अभी तक यह तस्वीर ही साफ नहीं हो पाई है। इस बारे में हाईकमान भी एक तरीके से मौन है तो ना ही स्वयं प्रेम कुमार धूमल ने अभी कोई राज खोला है। यह दोनों तरफ की चुप्पी क्या कोई मायने रखती है। वहीं संकेत तो यह मिल रहे हैं कि शायद प्रेम कुमार धूमल सुजानपुर क्षेत्र से ही उतरें। क्योंकि पिछले चुनाव में उनको यहीं से हार मिली थी। तो कारण साफ और स्पष्ट है कि हर दावेदार इस सीट को सुरक्षित मानकर चल रहा है।

वर्तमान में हमीरपुर से बीजेपी के ही विधायक हैं। मगर समीकरण ऐसे बनाए जा रहे हैं कि हर कोई यही चाहता है कि यहां पर अपना ही आदमी फिट हो जाए। वहीं बीजेपी की बात करें तो कौशल विकास निगम के समन्वयक नवीन शर्मा (Naveen Sharma) की नजदीकियां सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) से काफी करीबी हैं। यही नहीं वह यहां काफी समय से अपनी सक्रियता भी खूब दिखा रहे हैं। वहीं इस फेहरिस्त में दूसरा नंबर एपीएमसी के चेयरमैन अजय शर्मा का आता है। इनकी नजदीकियां धूमल परिवार से तो हैं ही, साथ सीएम जयराम ठाकुर से भी हैं। इस फेहरिस्त में तीसरा नंबर डॉ संजीव शर्मा का आता है। तो डॉक्टर संजीव की नजदीकियां बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से काफी करीबी हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी नौकरी से रिजाइन करने के लिए सरकार को नोटिस भी भेजा हुआ है। इसी फेहरिस्त में कांग्रेस की तरफ से दो नाम आ रहे हैं। इनमें एक पीसीसी के उपाध्यक्ष सुनील शर्मा हैं और स्टेट बार काउंसिल के सदस्य व जिला कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट रोहित शर्मा का आता है। ये दोनों ही बहुत सक्रिय हैं और सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) के करीबी हैं। अब कांग्रेस के पैनल में दोनों के नाम शमिल बताए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर आशीष शर्मा आजाद चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

