-
Advertisement
हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, बर्फबारी ने बढ़ाई प्रत्याशियों की मुश्किलें
Last Updated on November 6, 2022 by sintu kumar
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों (Himachal Vidhan sabha Election) की गर्मी को मौसम ने ठंडा करने का प्रयास किया है। प्रदेश में मौसम ने करवट बदल लिया है। प्रदेश के ऊंचाई वाले स्थानों पर जहां हिमपात (Snowfall) हुआ है। वहीं मैदानी इलाकों में बारिश के आसार बने हुए हैं। प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल स्पीति (Lahaul Spiti ) में आज यानी रविवार सुबह ताजा हिमपात हुआ है। ताजी बर्फबारी के बाद पूरी घाटी ठंड के आगोश में चली गई है। वहीं बर्फ पड़ने से सड़क मार्ग भी बंद होने लगे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार हिमाचल में अगले 9 नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम खराब रह सकता है। इस दौरान मैदानी क्षेत्रों में बारिश, जबकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। हालांकि मौसम विभाग के दिन यानी 12 नवंबर को प्रदेश भर में मौसम के साफ रहने के आसार हैं।ताजा बर्फबारी के चलते मनाली लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (Manali Leh NH Closed) दारचा से आगे यातायात के लिए बंद हो गया है। वहीं शिंकुला सड़क मार्ग भी सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद है। जबकि पांगी किलाड़ राजमार्ग लोहनी नाले में भूस्खलन होने के कारण बंद है। सड़क मार्ग बंद होने से चुनाव प्रचार में जुटे प्रत्याशियों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बर्फबारी के बीच प्रत्याशी अब डोर टू डोर प्रचार में जुटे हुए हैं।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: मौसम ने बदली करवट, पहाड़ों पर बर्फबारी; मैदानों में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि
यहां हुई बर्फबारी बता दें कि हिमाचल के मैदानी इलाकों में बीती रात को भारी तुफान आया था। हालांकि इससे ज्यादा नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन मौसम ने करवटबदल ली है। इसी तरह से लाहुल स्पीति की मयाड़ घाटी सहित तिन्दी, तोद घाटियों के अलावा कुंजुम पास, बारालाचा दर्रा, जिंग जिंग बार सहित घाटीकी ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। इससे मनाली लेह राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद हो गया है। शिंकुला सड़क भी सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद है। वहींताजा हिमपात के कारण लाहुल स्पीति में चुनाव प्रचार (Election Campaign) की गति भी धीमी पड़ गई है। बता दें कि अगर मौसम इसी तरह से खराब होता रहा, तो आने वाले समय में इन क्षेत्रों में मतदान करवाना निर्वाचन आयोग के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं।
लाहुल में बर्फ के बीच फंसा कांग्रेस प्रत्याशी का वाहनबताया जा रहा है कि रविवार को लाहुल स्पीति में हुई बर्फबारी के चलते चुनाव प्रचार में जुटे प्रत्याशियों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़रहा है। प्रत्याशियों को दूर के स्थानों पर जाने के लिए मुश्किलें हो रही है। इसी बीच लाहुल स्पीति विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी प्रत्याशी रवि ठाकुर के लिए प्रचार करने उनके समर्थक मयाड घाटी में पहुंचे थे, लेकिन बर्फबारी होने से उनके वाहन भी वहां फंस गए। जिसके चलते उन्हें पैदल ही अपने प्रचार को अभियान को जारी रखना पड़ा।