-
Advertisement
हिमाचल: मौसम ने बदली करवट, पहाड़ों पर बर्फबारी; मैदानों में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि
Last Updated on October 20, 2022 by sintu kumar
शिमला मनाली। हिमाचल में मौसम ने करवट बदल ली है। पहाड़ों पर बर्फबारी (Snowfall) तो मैदानी क्षेत्रों में बारिश (Rain) का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में प्रदेश ठंड के आगोश में आ गया है। मंडी जिला के गोहर में गुरुवार को भारी ओलावृष्टि (Hailstorm) हुई है। जिससे नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। उपमंडल सराज के जंजैहली की दो पंचायतों में गुरुवार सुबह से ही मौसम बहुत कुल हो गया था। यहां ऐसा लग रहा था कि बर्फ गिरने वाली हो। लेकिन हुआ इसके उलट, अचानक दोपहर एक बजे के करीब यहां मौसम बदला और भारी ओलावृष्टि शुरू हो गई। सराज की दो पंचायतों ढिम कटारु व संगलवाडा पंचायत में भारी ओलावृष्टि से करोड़ों रुपए की मटर व गोभी की फसल तबाह हो गई है। वहीं पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने पूरे प्रदेश को ठंड के आगोश में पहुंचा दिया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहेगा।
यह भी पढ़ें:मूसलाधार बारिश ने डाला खलल, ब्रिस्बेन में रद्द हुआ वॉर्म-अप मैच
रोहतांग, कुंजम, बारालाचा व शिंकुला दर्रे ने ओढ़ी सफेद चादर
मौसम के करवट बदलते ही कुल्लू् व लाहुल स्पीति के रोहतांग, कुंजम, बारालाचा व शिंकुला दर्रे में भी हिमपात हुआ है। केलंग में इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया। केलंग में न्यूनतम तापमान-1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह से चंबा व डलहौजी में अधिकतम तापमान में पांच-पांच डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग (Weather Department) के निदेशक सुरेंद्र पाल ने कहा कि तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहेगा। आने वाले एक सप्ताह तक मौसम में बदलाव नहीं होने की संभावना है। प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में हल्का हिमपात हो सकता है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group