-
Advertisement
Solan | Mall Road | Parking |
/
HP-1
/
Nov 17 20231 year ago
सोलन शहर के मॉल रोड़ पर बढ़ते अतिक्रमण और अवैध पार्किंग की समस्या को खत्म करने के लिए अब नगर निगम सोलन के साथ साथ सोलन पुलिस ने भी नकेल कसनी शुरू कर दी है। शुक्रवार को इस मुहिम को लेकर सोलन पुलिस ने शहर के मॉल रोड़ पर अवैध रूप से पार्क किए गए दोपहिया वाहन और फुटपाथ ओर सजी रेहड़ियों को लेकर कार्रवाई की है। हालांकि पुलिस ने इस दौरान चेतावनी देकर लोगों को समझाया है लेकिन कोई चालान नही किया है। लेकिन स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस की इस कार्रवाई को सराहा है।
Tags