-
Advertisement
पीछे फटा ज्वालामुखी, सामने वॉलीबॉल खेलते रहे युवक, देखिए जबरदस्त वीडियो
ज्वालामुखी कितना खतरनाक होता है और इससे निकलने वाला लावा भी क्या कुछ तहस-नहस कर सकता है ये तो सभी जानते हैं। ज्वालामुखी (Volcano) फटते देखना ही अपने आप में खतरनाक दृश्य है और ऐसे समय पर इंसान हक्का बक्का रह जाता है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। एक आइसलैंड से ये हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कुछ लोग फटते हुए ज्वालामुखी के पास वॉलीबॉल (Volleyball) खेलते हुए नजर आ रहे हैं। एक तरफ ज्वालामुखी से धधकता हुआ लावा बह रहा है और वहीं पास में ही कुछ लोग बड़े मजे से वॉलीबॉल खेल रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोग इस वीडियो को देखकर काफी हैरान है, वहीं कुछ लोग वॉलीबॉल खेल रहे लोगों की तारीफ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें :- आसमान में पक्षियों ने दिखाई अद्भुत कलाकारी, देखिए ये खूबसूरत वीडियो
https://twitter.com/ruteinars/status/1376191476342923264
इस वीडियो को @ruteinars नाम की आईडी से शेयर किया गया है। वीडियो (Video) के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘लोग कल आइसलैंड में ज्वालामुखी के पास वॉलीबॉल खेल रहे थे।’ वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘इसे वॉली बॉल नहीं, लावा बॉल कहिए।’
https://twitter.com/ruteinars/status/1376293588649267204
वीडियो में आप देख सकते हैं कि पीछे ज्वालामुखी फट रहा है और उससे धधकता हुआ लावा निकल रहा है, लेकिन इस दृश्य को दरकिनार कर कुछ लोग वहां बड़ी मस्ती में बेखौफ होकर वॉलीबॉल खेल रहे हैं। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उन्हें कोई डर ही नहीं है। इसी के साथ कुछ लोगों ने और भी वीडियो डाले हैं उसी जगह के जहां वो चाय पी रहे हैं।
यह भी पढ़ें :- हैरत में डालने वाला है Video ,बारहसिंघा कैसे एक आदमी पर कूदा, फिर जो हुआ
https://twitter.com/ruteinars/status/1376295016721739779
