-
Advertisement
हिमाचल में दामाद ने पीट पीटकर सास की कर दी हत्या, आरोपी फरार
बिलासपुर। हिमाचल के बिलासपुर (Bilaspur) जिला में एक दामाद ने अपनी ही सास की पीट पीटकर हत्या (Murder) कर दी है। मामला माकड़ी मार्कण्ड पंचायत में सामने आया है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी फरार बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले की माकड़ी मार्कण्ड पंचायत में एक दामाद (Son-in-law) ने अपनी सास (Mother-in-law) की बुरी तरह से पिटाई कर दी। घटना का पता चलते ही आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और घायल सास को उसके दामाद के कब्जे से बड़ी मुश्किल से छुड़वाया और मार्कण्ड अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला का प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बिलासपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: शिमला में देसी कट्टा दिखाया, कर्मचारी से मारपीट की और छीन ले गए कैश
उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आईजीएमसी शिमला (IGMC Shimla) के लिए रेफर कर दिया, लेकिन घायल ने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस शाम के समय मौके के लिए गई है। मामले की जांच चल रही है। अभी तक मुलजिम फरार बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि माकड़ी मार्कण्ड पंचायत के ठोड़ू गांव की रहने वाली सीता देवी की 6 लड़कियां हैं, उनमें से एक लड़की की शादी बल्ह भुलाना पंचायत के रहने वाले सुरेश कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही सुरेश ससुराल में घर जमाई के रूप में रहता है और अक्सर शराब के नशे में धुत्त रहता था। आज उसने लोहे की रॉड से पीट पीटकर सीता देवी की हत्या कर दी है। पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश में जुटी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


