-
Advertisement
शिमला के छराबड़ा पहुंचीं सोनिया और प्रियंका गांधी, सुरक्षा बढ़ी
शिमला। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और उनकी बेटी पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (AICC General Secretary Priyanka Gandhi Vadra) मंगलवार को राजधानी शिमला पहुंचीं। सोनिया और प्रियंका गांधी अपने निजी आवास छराबड़ा में रुकी हैं। दोनों चंडीगढ़ से सड़क के रास्ते शिमला पहुंचीं। दोनों नेताओं का कुछ दिन शिमला में रुकने का कार्यक्रम है।
दिल्ली से चंडीगढ़ तक दोनों फ्लाइट से आए। कड़ी सुरक्षा के बीच सोनिया व प्रियंका वाड्रा का काफिला दस बजे शिमला से छराबड़ा के लिए निकला। प्रियंका गांधी हाल ही में गत 14 सितम्बर को 2 दिन शिमला (Shimla) में रुकने के बाद वापस लौट गईं थीं। शिमला पुलिस ने छराबड़ा के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। गुरुवार को दोनों का नागलोक मंदिर (Naglok Temple) कंडाघाट जाने का कार्यक्रम है। विगत 25 अगस्त को रामलोक मंदिर परिसर में नागलोक मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। इस कार्यक्रम में गांधी परिवार नहीं आ सका था। नागलोक मदिर में नागों के 8 कुल, 26 जातियों और प्रजातियों के सर्पों सहित महारानी शेषनाग माता की मूर्ति स्थापित है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

