-
Advertisement
किसी घटना का संकेत देती है सपनों की दुनिया, हर सपने के साथ प्रचलित है खास मान्यता
क्या आप भी रात को सपने देखते हैं…क्या ये सपने किसी घटना का संकेत देते हैं….क्या ये सपने सच होते हैं या सिर्फ हमारे दिमाग की उधेड़-बुन….खैर इसका जवाब तो हमारे पास भी नहीं है, लेकिन आपको बता दें कि सपने (Dreams) दिखने को लेकर खास धार्मिक मान्यताएं (Religious beliefs) हैं, जिनके अनुसार जो सपना आप बंद आंखों से देखते हैं, उनका एक विशेष महत्व होता है। हिमाचल अभी अभी किसी अंधविश्वास या भ्रांति को प्रोत्साहन नहीं देता। हमारा मकसद आपको सिर्फ सपनों से जु़ड़ी मान्यताओं की जानकारी आपको उपलब्ध करवाना है। आइए जानते हैं कुछ सपनों के विषेश अर्थ के साथ क्या मान्यता प्रचलित है …
1. विदेश यात्रा: आप स्वप्न में यदि विदेश यात्रा कर रहे हैं तो यह माना जाता है कि आपकी वर्तमान स्थिति में परिवर्तन होने का संकेत मिल रहा है।
2. विपत्ति में होना: यदि सपने में आप विपत्तियों से घिरे हुए हैं, तो समझ लें कि प्रतिकूल परिस्थितियों का विपरीत प्रभाव होता है। उस व्यक्ति के लिए कुछ लाभदायक चीज या घटना का संकेत हो सकती है। यह लाभदायक स्वप्न माना जाता है।
3. दुर्घटना होना: सपने में दुर्घटना का शिकार होने का अर्थ होता है, जीवन में मुसीबतों से सामना होने का संकेत मिलना। वह व्यक्ति किसी परेशानी में घिर सकता है। दर्द होने का अर्थ किसी बीमारी से ग्रस्त होने का संकेत होता है।
4. चमगादड़ देखना: सपने में चमगादड़ देखने का अर्थ होता है कि आपको अपनी सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए। शत्रुओं से सावधान रहें। भालू देखने का अर्थ संतोष प्राप्ति का संकेत होता है।
5. बेड देखना: सपने में बेड देखने का अर्थ आपके स्थान परिवर्तन से होता है। आपकी नौकरी, व्यापार आदि में स्थान परिवर्तन हो सकता है।
6. मधुमक्खी देखना: स्वप्न में मधुमक्खी देखना शुभ माना जाता है। इससे बिजनेस में सफलता मिलती है, धन प्राप्त होता है, आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है।
7. सेब देखना: सपने में सेब देखना शुभ माना जाता है। इससे बिजनेस में तरक्की और आयु वृद्धि का संकेत मिलता है। यदि कोई महिला ऐसा सपना देखती है तो उसे संतान प्राप्ति का संकेत होता है।
8. पुल पार करना: स्वप्न में पुल पार करने का सुखद संकेत होता है। इसका अर्थ यह होता है कि आपके जीवन में सुखद परिवर्तन होने वाला है।
8. भोजन करना: स्वप्न में भोजना करना भाग्य सूचक माना जाता है। यह लाभदायक स्वप्न होता है। इससे भाग्य का साथ मिलता है और सेहत ठीक रहती है। यह संकेत मिलता है।
9. भैंस देखना: अगर आपको सपने में भैंस दिखाई देती है तो कहा जाता है कि आप पर शनि देव की दशा बन सकती है।
10. खून देखना: स्वप्न में अगर आप खून देखते हैं तो माना जाता है कि आपकी उम्र में वृद्धि हो सकती है।
11. शादी देखना: एक और मान्यता ये भी है कि अगर आपको सपने में किसी की शादी होती दिखती है तो उस व्यक्ति की उम्र घटती है।
12. बिल्ली देखना: सपने में आप किसी बिल्ली को देखते हैं, तो इसका अर्थ है कि आपसे कोई धोखा हो सकता है। इसका अर्थ है कि कोई आप से छल कर सकता है।
इसी तरह हर सपने के साथ एक मान्यता प्रचलित है। बुजुर्गों से अक्सर सपनों के बारे में बातचीत करने पर वो हमें अलग-अलग मान्यताओं के बारे में बखूबी बताते हैं। खैर इन मान्यताओं के अलावा वैज्ञानिकों द्वारा रात को सपने देखने के बारे में अलग-अलग शोध भी उपलब्ध हैं।