-
Advertisement

IPL के बीच गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका! स्टार ऑलराउंडर ने छोड़ा टीम का साथ
Glenn Phillips: आईपीएल 2025 ( IPL 2025) में अभी तक 25 मुकाबले खेले जा चुके हैं, इसी बीच गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका लगा है। टीम का एक स्टार खिलाड़ी न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स (Allrounder Glenn Phillips)अचानक घर लौट गए है यानी वे खिलाड़ी इस सीजन में अब अपनी टीम का हिस्सा नहीं होंगे। हाल ही में फिल्डिंग के दौरान ग्लेन फिलिप्स चोट लगी थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( BCCI)जल्द ही आधिकारिक ऐलान कर सकता है। ग्लेन फिलिप्स को गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans)ने मेगा ऑक्शन में करोड़ रुपए में खरीदा था। लेकिन वह एक भी मैच में टीम की प्लेइंग 11 में नहीं चुने गए। बता दें, शुभमन गिल की टीम को आज लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मुकाबला खेलना है। ऐसे में टीम के लिए ये एक बड़ा झटका है।
फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए थे ग्लेन
जाहिर है ग्लेन फिलिप्स 6 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के लिए फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए थे। इस मुकाबले में फिलिप्स गुजरात के लिए सब्सिट्यूट के तौर पर मैदान पर उतरे थे, लेकिन एक थ्रो करने की कोशिश में उनके मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। इसके बाद उन्हें अपने साथी खिलाड़ियों के कंधे का सहारा लेकर मैदान से बाहर जाना पड़ा था। इस चोट के बाद से ही वह टीम की प्रैक्टिस में भी नजर नहीं आ रहे थे। ग्लेन फिलिप्स के जाने से गुजरात की टेंशन बढ़ गई है। उनसे पहले कगिसो रबाडा भी साउथ अफ्रीका लौट गए थे। अभी तक इस बारे में कोई अपडेट नहीं है कि वह टीम में कब शामिल हों। ऐसे में गुजरात की टीम के पास फिलहाल पांच विदेशी खिलाड़ी ही मौजूद है। टीम फिलहाल अच्छी फॉर्म में है। वह 5 मैचों में 4 जीत के साथ टॉप पर बनी हुई है।
पंकज शर्मा