-
Advertisement
हिमाचल ‘AAP’ की राज्य कार्यकारिणी घोषित, सुरजीत ठाकुर बने अध्यक्ष, निर्मल शर्मा को महिला विंग की कमान
Last Updated on June 7, 2022 by Vishal Rana
शिमला। हिमाचल में कुछ माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Election) के लिए बीजेपी और कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party ) भी मैदान में उतर गई है। मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में राज्य कार्यकारिणी (State आxecutive) घोषित कर दी है। इस कार्यकारिणी में 400 लोगों को जोड़ा गया है। राजधानी शिमला के पीटरहाफ में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने इस कार्यकारिणी की घोषणा की। हिमाचल में आम आदमी पार्टी की कमान सिरमौर जिला के रहने वाले सुरजीत ठाकुर को सौंपी गई है। सुरजीत ठाकुर (Surjit Thakur) को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी में 400 लोगों को जोड़ा गया है। सुरजीत ठाकुर पिछले कुछ वर्षों से राजगढ़ से शिफ्ट होकर सोलन जिला के धर्मपुर में रह रहे हैं। यहां पर पिछले 5 वर्षों से वह आम आदमी पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। अन्ना आंदोलन से जुड़ने के दौरान अरविंद केजरीवाल के भी काफी करीब रहे हैं। सुरजीत ठाकुर मूलत राजगढ़ उपमंडल के सेर जगास गांव के रहने वाले हैं।
यह भी पढ़ें- मंडी की नगर परिषद सुंदरनगर को मिला पर्यावरण लीडरशिप अवार्ड
बता दें कि दो माह पहले हिमाचल में आम आदमी पार्टी (Aap) के अध्यक्ष अनूप केसरी अन्य नेताओं के साथ बीजेपी में शामिल हो गए थे, जिसके चलते आम आदमी पार्टी ने पूरी कार्यकारिणी को तुरंत प्रभाव से भंग कर दिया था। अब राज्य स्तरीय कार्यकारिणी में 17 सदस्यों को शामिल किया गया है। लोकसभा क्षेत्र स्तर पर दस पदाधिकारीए जिला स्तर पर 57 और विधानसभा क्षेत्र स्तर पर 243 पदाधिकारी बनाए गए हैं। इसके अलावा फ्रंटल विंग में 54 पदाधिकारी शामिल किए गए हैं। 3615 पंचायतों में पदाधिकारी चिह्नित किए गए हैं। 20690 गांवों में से 18 हजार में कमेटियां बनाई जाएंगी। इसके अलावा बूथ कमेटी भी बनाई जाएगी।
पूरी लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें….Aam Aadmi Party