-
Advertisement

शिमला में रिज पर स्थापित होगी स्व वीरभद्र सिंह की प्रतिमा, 23 जून को अनावरण
Virbhadra Singh Statue: हिमाचल के पूर्व सीएम स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा (Virbhadra Singh Statue) जल्द रिज मैदान पर स्थापित होगी। 6 बार हिमाचल के सीएम रहे वीरभद्र सिंह के जन्मदिन पर 23 जून को उनकी प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। प्रतिमा लगाने का सारा खर्च राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन (Raja Virbhadra Singh Foundation) उठाएगा। कैबिनेट मंत्री और स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh)ने शनिवार को पत्रकार वार्ता कर कहा कि इस प्रतिमा को दौलत सिंह पार्क में हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा के बगल में स्थापित किया जाएगा।
नया ट्रस्ट रजिस्टर किया, चार सदस्य बनाए
उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह का प्रदेश के लिए बहुत बड़ा योगदान है। उनके विकास कार्य को आगे ले जाने के लिए राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन एक नया ट्रस्ट रजिस्टर किया गया और इस फाउंडेशन के तहत प्रदेश में शिक्षा स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्रों में कार्य किए जाएंगे। इसमें अभी चार सदस्य बनाए गए हैं और आने वाले समय में पूरे प्रदेश में इसका विस्तार किया जाएगा और हर वर्ग के बुद्धिजीवी लोगों को इसके साथ जोड़ा जाएगा। यह फाउंडेशन पूरी तरह से गैर राजनीतिक होगा। इसमें कांग्रेस-बीजेपी (Congress-BJP)के अलावा सभी वर्गों के लोग जुड़ सकेंगे।
वीरभद्र सिंह से लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई है
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हालांकि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu)ने सरकार की ओर से इस प्रतिमा को लगाने की बात कही थी लेकिन इस प्रतिमा पर जो भी खर्च आएगा वह फाउंडेशन द्वारा किया जाएगा। इसके लिए आम जनता का सहयोग भी लिया जाएगा। उन्होंने कहा, वीरभद्र सिंह से लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई है। लोग मदद करने को तैयार है।
संजू चौधरी
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page