-
Advertisement
Atal Tunnel के मुहाने पर बनेगी देश की सबसे ऊंची भगवान बुद्ध की प्रतिमा
केलांग। अटल टनल रोहतांग (Atal Tunnel Rohtang) के मुहाने पर देश की सबसे ऊंची भगवान बुद्ध (Lord Buddha) की प्रतिमा बनाई जाएगी। इस प्रतिमा की ऊंचाई 328 फीट होगी और इस पर लगभग 500 करोड़ का खर्च आएगा। यह प्रतिमा टनल के नॉर्थ पोर्टल से कुछ ही दूरी पर पीरपंजाल की पहाड़ी को कुरेद (कार्विंग) कर अफगानिस्तान के बामियान की तर्ज पर बनाई जाएगी। हिमाचल सरकार(Himachal Govt) के इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। प्रतिमा का निर्माण केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की देखरेख में गुजरात की एक निजी कंपनी को सौंपा जाएगा। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मार्कंडेय (Minister Dr. Ramlal Markandey) ने बताया कि सिस्सू गांव के पार विख्यात वॉटर फाल के पास पीरपंजाल की पहाड़ी को कुरेद कर बुद्ध की यह प्रतिमा बनाई जाएगी।
यह भी पढ़ें: Atal Rohtang Tunnel: वीरभद्र ने हिमाचल वासियों को दी बधाई, कही यह बात
मार्कंडेय ने कहा कि पहाड़ के एक हिस्से को पहले समतल किया जाएगा, फिर रॉक कार्विंग तकनीक से बुद्ध भगवान की विशाल प्रतिमा पहाड़ पर उकेरी जाएगी। इससे जनजातीय इलाके में टूरिज्म (Tourism) को संजीवनी मिलेगी। मार्कंडेय के मुताबिक पहाड़ में रॉक टेस्टिंग की प्रक्रिया पूरी हो गई है। सिस्सू में जनसभा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narender Modi) को प्रतिमा के प्रस्तावित स्थान को दिखाया जाएगा। पहाड़ के जिस हिस्से में प्रतिमा का निर्माण होना है, ठीक उसके वामतट पर पीएम की जनसभा होगी। वहीं, हिमाचल के पर्यटन सचिव के अनुसार हजारों साल पहले अफगानिस्तान के बामियान में बुद्ध की प्रतिमा बनाने के लिए जिस कार्विंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया था उसी तर्ज पर लाहुल में प्रतिमा बनेगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group