-
Advertisement
सौतेला पिता 6 महीने तक नाबालिग से करता रहा गंदा काम, जान से मारने की दी धमकी
Last Updated on September 18, 2022 by sintu kumar
हमारे देश में अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं। हरियाणा के करनाल जिले के सदर थाना एरिया में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक सौतेले पिता ने अपनी 15 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म (Rape) किया। आरोपी करीब 6 महीने से तक नाबालिग के साथ ऐसा ही करता रहा। वहीं, अब बच्ची परेशान होकर खुद CWC के समक्ष पहुंची है।
ये भी पढ़ें-चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में 60 लड़कियों का नहाते हुए वीडियो वायरल, कई छात्राओं ने की खुदकुशी की कोशिश
बच्ची ने पुलिस को बताया कि उसके पिता करीब 6 महीने से उसको डरा-धमका कर और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ संबंध बना रहे थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले ही आरोपी ने दूसरी शादी की थी। पीड़िता उसकी दूसरी पत्नी की 15 साल की बेटी है। जानकारी के अनुसार, आरोपी की पत्नी कुछ समय से उससे अलग रह रही है, जिसके चलते आरोपी बच्ची को दूसरी जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था।
CWC के चेयरमैन उमेश चानाना ने बताया कि शुक्रवार को नाबालिग लड़की (Minor Girl) कार्यालय आई और उसने इस मामले में शिकायत की। इसके बाद बच्ची का मेडिकल करवाया गया और फिर काउंसलिंग की। काउंसलिंग के बाद शनिवार को सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई। जिसके बाद शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
वहीं, सदर थाना एसएचओ मनोज वर्मा ने बताया कि शनिवार को CWC से उन्हें शिकायत मिली। उन्होंने बताया कि आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी मौके से फरार है।