-
Advertisement
हिमाचल: शादीशुदा युवक ने खुद को अविवाहित बताकर विधवा से दो साल किया दुष्कर्म, पैसे भी चुराए
Last Updated on September 17, 2022 by Vishal Rana
चंबा। हिमाचल में हर रोज महिलाओं और युवतियों के साथ दुष्कर्म (Rape) के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला चंबा (Chamba) जिला से सामने आया है। यहां युवक पिछले दो साल से महिला के साथ दुष्कर्म कर रहा है। वहीं यह युवक महिला के घर से हर बार कुछ ना कुछ सामान भी अपने साथ ले जाता है। बताया जा रहा है कि युवक ने महिला से शादी करने का वादा किया था। इसी झांसे में लेकर वह महिला से लंबे समय से दुष्कर्म करता रहा। महिला ने इसकी शिकायत (Complaint) पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। वहीं महिला ने युवक पर चोरी का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: रिश्तेदार ने ही लूट ली महिला की आबरू, नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म
बताया जा रहा है कि तीसा उपमंडल के भंजराडू क्षेत्र की एक महिला के पति का काफी समय पहले देहातं हो गया था। इसी बीच विधवा महिला (Widow Woman) करीब 3 साल पहले नकरोडक क्षेत्र के कौलासो के संपर्क में आई। जिसके बाद दोनों में धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ गई। युवक ने खुद को अविवाहित बताया था। उसने विधवा महिला से शादी करने का वादा (Pretext of Marriage) किया। इसके बाद महिला ने उस पर विश्वास कर लिया। युवक पिछले दो साल से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस बीच कई बार महिला ने उसे शादी करने की बात कही, लेकिन वह हर बार टालमटोल करता रहा। महिला का कहना है कि थोड़े दिन पहले उसे यह पता चला कि वह शादीशुदा है तो उसने दूरी बना ली। महिला का कहना है कि 2 दिन पहले वह युवक उसके घर आया और जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके अलावा घर में रखे 3 हजार रुपए भी चुरा कर ले गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 379,323 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए उसके घर भी गई थी, लेकिन वह घर में नहीं मिला। पुलिस कौलासो की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: नाबालिग को दो युवकों ने पिलाया नशीला पेय, रात भर किया दुष्कर्म
खेत में मिला बुजुर्ग का शव, पास ही पड़ी था जहरीला पदार्थ
हिमाचल के चंबा में एक बुजुर्ग का शव खेतों में पड़ा मिला है। शव (Dead Body) के पास ही जहरीला पदार्थ (Poision) भी बरामद हुआ है। मृतक व्यक्ति की पहचान कश्मीर सिंह (67) निवासी मघैरन के रूप में हुई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पृथम दृष्टया पुलिस आत्महत्या (Suicide) का मामला मान रही है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को लोगों ने खेतों में एक बुजुर्ग को पड़ा हुआ देखा। लोगों ने इसकी सूचना सिहुंता पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग को जब देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। शव के पास ही जहरीला पदार्थ पड़ा था। प्रथम दृष्टि से यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हुआ। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर समोट हॉस्पिटल भिजवा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group