-
Advertisement
हिमाचलः रामपुर से ताबो जा रही एचआरटीसी की बस के ऊपर गिरे पत्थर, यात्रियों को आई चोटें
Last Updated on October 4, 2021 by saroj patrwal
रामपुर। पहाड़ी प्रदेश हिमाचल प्रदेश में बारिश से खासा नुकसान हुआ है। कई जगह पर मार्ग बंद है तो कई जगहों पर पहाड़ दरक रहे हैं। शिमला-रिकांगपिओ एनएच पर निगुलसेरी के पास एक बार फिर आज पहाड़ से पत्थर बरसे हैं। सोमवार को 11 बजे पहाड़ से पत्थर एचआऱटीसी की रामपुर से ताबो जा रही बस के ऊपर गिरे, जिससे छह यात्रियों को चोटें आई हैं। पत्थर गिरने से बस का आगे वाला शीशा भी टूट गया है। हादसे में घायल हुए यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए ज्यूरी अस्पताल पहुंचाया गया है। निगुलसेरी में पिछले काफी समय से पहाड़ दरक रहे हैं और यहां से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। 11 अगस्त को किन्नौर के निगुलसरी में पहाड़ दरके थे। प्रशासन की ओर से इस मार्ग से चलते समय ऐहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: महिलाओं और पूर्व सैनिक की अकादमी के प्रशिक्षुओं के बीच हुई हिंसक झड़प, देखें वीडियो
उधर किन्नौर जिले मे सोमवार की सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.9 मापी गई है। हालांकि, भूकंप की वजह से किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। किन्नौर में सुबह करीब 10.04 मिनट पर भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए। लोग एहतियातन अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए। मौसम विभाग शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि सोमवार की सुबह किन्नौर जिले में 2.9 तीव्रता का भूकंप आया है। किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group