-
Advertisement
धर्मशाला की छात्रा के परिजनों की आपबीती,रूला देने वाली दास्तां-देखें वीडियो
Government College Dharamshala Controversy : धर्मशाला स्थित राजकीय महाविद्यालय की 19 वर्षीय छात्रा की इलाज के दौरान मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। परिजनों ने पुलिस और कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों (Family Members) के मुताबिक, शुरुआत में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। मृतक छात्रा के पिता ने बताया कि, उनकी बेटी एक नंबर से परीक्षा में रह गई थी। इसलिए, उन्होंने बेटी का री-वैल्यूएशन फॉर्म भर रखा था। जब उनकी बेटी कॉलेज गई तो एक टीचर ने उसे क्लास में बैठने नहीं दिया और बाहर जाने को कहा। इसी घटना के बाद से उनकी बेटी पूरी तरह टूट गई और डिप्रेशन में चली गई, जिसके बाद परिवार लगातार अस्पतालों के चक्कर काटता रहा।
धर्मशाला स्थित गवर्नमेंट कॉलेज की 19 वर्षीय छात्रा की इलाज के दौरान मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। लड़की के परिजनों का क्या कहना है @SukhuSukhvinder @DrRajeshHPCC @priyankagandhi @himachalpolice @jairamthakurbjp @RSSorg @NitinNabin @BJP4Himachal @JPNadda pic.twitter.com/MeGxvSsoM8
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) January 2, 2026
दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
मृतका के परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि उसके साथ जिसने भी गलत किया है, उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। परिजनों ने रैगिंग, यौन उत्पीड़न और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। परिजनों के मुताबिक-सीएम हेल्पलाइन (CM HelpLine) पर शिकायत दर्ज कराने के बाद ही पुलिस (Police) सक्रिय हुई और जांच शुरू की। इस दौरान कॉलेज प्रशासन से भी पूछताछ की गई थी। छात्रा लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान थी और उसका इलाज चल रहा था। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे डीएमसी लुधियाना में भर्ती कराया गया, जहां 26 दिसंबर 2025 को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्रा की मौत के बाद उसके घर में शोक का माहौल है।
-रविंद्र चौधरी
