-
Advertisement
यहां सड़कों पर नहीं सो सकते बेघर लोग, माना जाता है गैरकानूनी
हमारे देश में हम हर दिन कई ऐसे लोगों को देखते हैं, जो सड़कों पर सोते हैं। आज हम आपको दुनिया के एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहां सड़कों के किनारे बेघर लोगों (Homeless People) के सोने पर पूरी तरह से पाबंदी है। इस देश में कोई भी व्यक्ति सड़क के किनारे सोता हुआ नहीं दिखाई देता है।
ये भी पढ़ें-दुनिया की सबसे अनोखी झील, पानी के ऊपर हवा में लटके हैं पत्थर
दुनिया में हंगरी (Hungary) एक ऐसा देश है जहां बेघर लोगों के सड़क किनारे सोने या रहने को गैरकानूनी माना जाता है। इसके लिए हंगरी के पीएम विक्टर ने बेघर लोगों के संबंध में एक अनोखा कानून लागू किया है। इसी कानून के तहत लोगों को सड़कों पर सोना प्रतिबंधित हो गया है। सरकार का कहना है कि ये कानून समाज के हितों का ख्याल रखने वाला है।
बता दें कि इसी साल 20 जून को हंगरी की संसद ने संविधान में संशोधन कर हमेशा सार्वजनिक स्थल पर निवास करने को प्रतिबंधित कर दिया। गौरतलब है कि इससे पहले साल 2013 में हंगरी ने एक कानून बनाकर सार्वजनिक स्थल पर लगातार रहने के लिए जुर्माने का प्रावधान किया था। इस नियम के तहत अब पुलिस को सड़कों पर सोने वालों को वहां से हटाने और उनकी झुग्गियां तोड़ने का पूरा अधिकार होगा।