-
Advertisement
CCTV में दिखे तारक मेहता के लापता ‘सोढ़ी’, किडनैपिंग का केस दर्ज
Gurucharan Singh: टीवी के पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उलटा चश्मा’ में रोशन सिंह ‘सोढ़ी’ (Sodhi) का किरदार निभा चुके गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) 22 अप्रैल से लापता है। उनके इस तरह से लापता होने से उनका परिवार काफी चिंतित है। एक्टर की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई है। पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसके आधार पर पुलिस ने किडनैपिंग (Kidnapping) का केस दर्ज किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, CCTV फुटेज की तफ्तीश के लिए टेक्निकल टीम लगाई गई है।
https://twitter.com/Gagan4344/status/1784146966794191087
50 वर्षीय गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल से लापता हैं। वह मुंबई जाने के लिए निकले थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल (Viral) हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि वीडियो में मौजूद व्यक्ति गुरचरण सिंह है। वहीं, गुरुचरण के पिता हरगीत सिंह ने दिल्ली के पालम में पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। गुरुचरण सिंह की 22 अप्रैल को 8.30 बजे की फ्लाइट थी, लेकिन वह एयरपोर्ट ना जाकर रात 9.14 पर दिल्ली के पालम में नजर आए। 24 अप्रैल तक गुरुचरण का फोन ऑन था लेकिन उसके बाद से अब तक स्विच ऑफ है।
