-
Advertisement
Temples | Mandi | Threat |
Last Updated on December 30, 2022 by Neha Raina
प्रदेश में बन रहे किरतपुर से मनाली फोरलेन के कार्य के चलते मंडी के तीन मंदिरों व भवनों को खतरा बन गया है जिसके लिए प्रशासन व विभाग इनका दौरा कर स्थिति का जायजा लें और इन मंदिरों को बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं। यह मांग मंडी जिला सर्व देवता समिति ने उठाई। शुक्रवार को मंडी शहर के संस्कृति सदन में देव समिति की कार्यकारिणी की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष शिवपाल शर्मा ने की।