-
Advertisement
शिवपाल शर्मा फिर बने सर्व देवता समिति मंडी के अध्यक्ष, कई मुद्दों पर की गई चर्चा
Last Updated on May 1, 2023 by sintu kumar
मंडी जिला की सर्व देवता समिति के अध्यक्ष पद पर कई वर्षों से कार्य कर रहे बल्ह के शिवपाल शर्मा को इस बार फिर से समिति का अध्यक्ष चुन लिया गया। यह चुनाव सोमवार को मंडी शहर के कांगनी में स्थित देव संस्कृति सदन में आयोजित समिति की साधारण सभा की बैठक में किया गया। बैठक में करीब 170 सदस्यों ने भाग लिया और एक मत से शिवपाल शर्मा को फिर से सर्व देवता समिति का जिला प्रधान चुना गया। इसके साथ ही कार्यकारिणी के विस्तार के लिए हाउस ने अध्यक्ष शिवपाल शर्मा को ही अधिकृत किया गया है। बैठक में प्रदेश सरकार और मंडी से कांग्रेस के विधायक चंद्रशेखर का देवताओं के मंदिरों के लिए आधा बीघा जमीन देने की घोषणा का स्वागत किया।
सरकार का देवताओं को आधा बीघा जमीन देने की घोषणा का जताया आभार
अध्यक्ष ने साधारण सभा को संबोधित करने हुए बताया कि अभी तक देवी देवताओं को शिवरात्रि के दौरान बहुत सी सुविधाओं की जरूरत है जिसके लिए आने वाले समय में प्रयास किए जाएंगे। इसके साथ ही पडल में पंजीकृत देवी देवताओं को बैठने के लिए स्थाई स्थान, देव सदन में सभी देवी देवताओं को आगामी शिवरात्रि में ठहरने के बारे और उनको संस्कृति के अनुसार भोजन की व्यवस्था करने के बारे, देवलुओं के लिए उचित सुविधाएं, मंदिरों के अधिग्रहण, डीपीएफ में स्थित मंदिरों को जगह दिलाने के साथ ही नए देवी देवताओं को पंजीकृत करने के बारे में कमेटियां गठित की गई। बैठक उपरांत श्री देव पराशर ऋषि की मंदिर समिति के सदस्य तिर्थराज ठाकुर ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से शिवपाल शर्मा को फिर से सर्व देवता समिति जिला मंडी का प्रधान चुना गया है और उनसे उम्मीद है कि वह देव परंपरा को आगे ले जाने व देवताओं और उनके देवलुओं आदि से संबंधित सभी प्रकार की समस्याओं का निदान करेंगे। वहीं समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष शिवपाल शर्मा ने उन्हें फिर से जिम्मेदारी देने के लिए आए हुए सभी कारदारों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि निरंतर अपने क्षेत्र में कार्य करते रहेंगे।
यह भी पढ़े: ShimlaMC Election:कल 93,920 मतदाता चुनेंगे शहर की सरकार, 10 केंद्र अतिसंवेदनशील
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group