-
Advertisement

हिमाचल में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरा टैंपो बीच सड़क पलटा, कई घायल. एक पीजीआई रेफर
ऊना। हिमाचल के ऊना (Una) जिला में संगत को लेकर जा रहा एक टैंपो (Tempo) अनियंत्रित होकर बीच सड़क पलट गया। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां से एक महिला को गंभीर हालत में पीजीआई (PGI) चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। हादसा मैहतपुर थाना के तहत बडेहर में हुआ है। बताया जा रहा है कि यह हादसा टैंपो चालक को अचानक आए हार्ट अटैक (Heart Attack) के चलते हुआ है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:कागड़ा में सड़क हादसा: तेज रफ्तार HRTC बस ने व्यक्ति को मारी टक्कर, गई जान
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को बहड़ाला सत्संग घर में संगत (Devotees) पहुंची हुई थी। सत्संग सुनने के उपरांत कुछ संगत अशोक कुमार निवासी बडेहर के टैंपो में सवार होकर घर की ओर जाने लगे। बडेहर ईंट भट्ठा के पास टैंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में टैंपो सवार करीब 10 संगतों को चोटें पहुंची। सभी को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गयाए जहां से एक महिला को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि टैंपो चालक अशोक कुमार को अचानक हार्ट अटैक आ गयाए जिसके चलते हादसा पेश आ गया। एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने मामले को लेकर जांच कर रही है। हादसे में घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया है। इनमें से एक को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।