-
Advertisement
टेस्ला के CEO एलन मस्क ने अपने बेटे का नाम रखा ‘X Æ A-12 मस्क’; यहां जानें मतलब
नई दिल्ली। टेस्ला और स्पेसएक्स (SpaceX) के CEO एलन मस्क (Elon Musk) के घर पर खुशियों ने दस्तक दी है है। एलोन मस्क की प्रेमिका और कनाडाई गायिका ग्रिम्स (Grimes) ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। ग्रिम्स का यह पहला बच्चा है, जबकि मस्क के पहले से ही पांच बेटे हैं। एलन मस्क ने घर में आये नए मेहमान की खुशखबरी दी। एलन ने अपने बेटे का नाम बहुत अलग सा रखा जा जिसका मतलब ढूंढने में ट्विटर पर लगे हुए हैं। आप भी बेटे का नाम जानेंगे तो आपका दिमाग घूम जाएगा।
यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस की Vaccine को लेकर इस देश का दावा, ढूंढ निकाली दवा
https://twitter.com/Grimezsz/status/1257836061520101377
एलन मस्क द्वारा बेटे का नाम ‘X Æ A-12 मस्क’ बताने के बाद उनकी गर्लफ्रेंड ग्राइम्स ने नवजात के नाम का मतलब समझाते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने बताया कि ‘X’ यानी ‘अज्ञात वैरिएबल’, ‘Æ’ यानी ‘एआई (प्यार और/या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की एल्फ स्पेलिंग’ है। बकौल ग्राइम्स, ‘A-12 = SR-17 (SR-71) (हमारे पसंदीदा एयरक्राफ्ट) का अग्रगामी है।’ 48 साल के मस्क 2018 से ग्रिम्स को डेट कर रहे हैं। बता दें कि एलन इलेक्ट्रिक गाड़ी बनाने वाली विश्व की सबसे बड़ी कंपनी टेस्ला के सीईओ और अंतरिक्ष के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी स्पेस एक्स के फाउंडर हैं।
